चांदपुर: नूरपुर में 4 दिन से लापता मूकबधिर 70 वर्षीय व्यक्ति का शव नाले से बरामद
बिजनौर में गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर के धामपुर रोड पर नाले में चार दिन से लापता व्यक्ति का शव सडी गली हालत में बरामद हुआ कस्बे के रहने वाले मुख बधिर हरजीत सिंह चार दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। उसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। नाले से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले मे जांच शुरू कर दी है।