महोबा: तमौरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता से की गई मारपीट, पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 दहेज उत्पीड़न से पीड़ित विवाहिता मनोरमा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष एक लाख रुपये और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर सिर पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोरमा का उपचार कराया गया।