#सवाईमाधोपुर: #रणथंभौरनेशनलपार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए सुखद खबर सामने आई है। पार्क के जोन-7 में बाघिन T-127 अपने दो नन्हे शावकों के साथ विचरण करती दिखाई दी। इस दृश्य से वन विभाग, गाइड और पर्यटकों में खुशी की लहर है। वन विभाग लंबे समय से कैमरा ट्रैप और फील्ड पेट्रोलिंग के जरिए बाघिन पर नजर रखे हुए था। डीएफओ मानस सिंह ने शावकों की सुरक्षा और संरक्षण के विशेष निर्देश दिए हैं। #wildlife #RajasthanNews #ForestDepartment #BreakingNews #baatkhabarki