बांका: संतोष रथ बस से 600 लीटर डीजल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Banka, Banka | Apr 5, 2026 शहर के नेहरू कॉलोनी इलाके से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बांका नगर परिषद के पूर्व उपसभापति संतोष कुमार सिंह के ‘संतोष रथ’ नामक बस सेवा की चार बसों से करीब 600 लीटर डीजल चोरी कर लिया। इस संबंध में रविवार की सुबह 8 बजे ‘संतोष रथ’ के प्रोपराइटर राजीव लोचन सिंह ने बांका टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है