मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने शराब और नशे के खिलाफ चलाया सघन छापेमारी अभियान, कई गिरफ्तार
मधेपुरा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने रविवार को समाहर्ता के निर्देश पर शराब और नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिले के स्टेडियम, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान और यूनिवर्सिटी चौक सहित कई स्थानों पर छापेमारी की गई। साथ ही प्रमुख सड़कों पर वाहन जांच और दवा दुकानों की तलाशी भी ली गई।