उचकागांव: मीरगंज में पुलिस ने फतेहपुर गांव से 7.640 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, कारोबारियों में हड़कंप
जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 7.640 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के अवैध धंधेबाजों और तस्करों में ह