कटनी नगर: उत्कल एक्सप्रेस के शौचालय में नवजात बच्ची को छोड़ने वाली महिला की हुई पहचान, जीआरपी थाने लाई गई
30 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में एक नवजात बच्ची मिली थी GRP पुलिस ने नवजात को संरक्षण में लेते हुए जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया और छोड़ कर जाने वाली महिला के संबंध में जानकारी जुटाई गई जो कि ट्रेन में ही सवार थी।जिसे जीआरपी थाने लाया गया। इस संबंध में जीआरपी सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने आज बुधवार शाम 7 बजे जानकारी दी।