जाले: प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की संदिग्ध हालात में गोली मारकर हत्या, ससुराल पक्ष फरार
Jale, Darbhanga | Jun 12, 2026 कमतौल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाली एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान साक्षी कुमारी के रूप में हुई है, जिसने दो वर्ष पूर्व गांव के ही युवक शिशिर भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।