गुरुग्राम: मतदाता सूची में दावा-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, 6 नवंबर को आएगी अंतिम सूची
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुग्राम जिले में मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अंतिम सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपना नाम और विवरण जांचने की अपील की है।