भोगनीपुर: पुखरायां में ओमर वैश्य सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया
पुखरायां कस्बे के सुआबाबा मंदिर परिसर में रविवार को ओमर वैश्य सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर में 120 मरीजों का परीक्षण किया गया। समिति k बालकृष्ण ओमर ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि परीक्षण के बाद 48 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के कानपुर अस्पताल ले जाया गया।