दरभा: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने लेंड्रा में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां प्रसारण
Darbha, Bastar | Apr 26, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें एपिसोड का प्रसारण आज रविवार सुबह 11 बजे हुआ। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत दरभा मंडल के नेगानार शक्ति केंद्र स्थित लेंड्रा बूथ क्रमांक 259 में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुना।