हुज़ूर: महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय से बीजेपी कार्यालय तक किया पैदल मार्च
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2026 भोपाल में महिला आरक्षण बिल को छलावा बताते हुए एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए इस प्रदर्शन में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं को लॉलीपॉप देने के लिए कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक पैदलमार्च निकाला|