खलारी: पिपरवार में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त
पिपरवार में सीआईएसएफ ने कोयला चोरी व अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10.18 टन अवैध कोयले से लदे हाइवा (OD 35G-9442) को जब्त किया। डी कंपनी स्थित न्यू चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वाहन संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद डाला उठाकर जांच करने पर अवैध कोयला बरामद हुआ। जब्त वाहन जेटीपीएल ट्रांसपोर्ट का बताया गया है...