दमोह: बालाकोट मे हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मुख्य आरोपी अब भी फरार, SP ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Apr 8, 2024 दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले बालाकोट में बीते माह 7 व 8 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों के द्वारा 45 वर्षीय व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में टीम गठित कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लूट की ₹124500 की सामग्री को भी जप्त किया है।