दमोह: नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख को 2 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन वापस, अब 14 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला
Damoh, Damoh | Apr 8, 2024 दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज नाम निर्देशन पत्र को वापस लेने की अंतिम तारीख के चलते 2 अभ्यर्थियों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र वापस लिया। इस तरह भजनलाल व अमित दुबे नाम के दोनो अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब कुल 14 अभ्यर्थियो के नाम शेष है। जिनके मध्य मुकाबला होगा।