हरदोई: हरदोई में शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।