घुवारा: भगवा में महिला के घर से लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
भगवा की पीड़ित महिला ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि उसके घर मेंचोरों ने एक घर में घुसकर करीब 2 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित महिला ने बताया कि आहट सुनकर उसकी नींद खुली तो घर में दो चोर दिखाई दिए। महिला ने शोर मचाकर उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।