मारगोमुंडा: होंडा शोरूम के पास अज्ञात वाहन ने 11 केवी बिजली पोल को मारी टक्कर, विभाग को ₹1.18 लाख का नुकसान, प्राथमिकी दर्ज
पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य सड़क स्थित होंडा शोरूम के पास 5 नवंबर की रात करीब 1:45 बजे अज्ञात वाहन ने 11 केवी बिजली के रेल पोल में टक्कर मार दी। हादसे में पोल और उसमें लगे सभी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इससे झारखंड बिजली वितरण निगम को 1,18,800 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सारठ-पालोजोरी के कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार के आवेदन