24 घंटे बंद रहेगा बालवाड़ा रेलवे फाटक: 1 अगस्त सुबह 7 बजे से 2 अगस्त सुबह 7 बजे तक रहेगा यातायात प्रभावित
डूंगरपुर–बिछीवाड़ा मार्ग पर स्थित बालवाड़ा रेलवे फाटक पर रेलवे द्वारा आवश्यक पैकिंग एवं मशीनिंग कार्य किए जाने के कारण 1 अगस्त सुबह 7:00 बजे से 2 अगस्त सुबह 7:00 बजे तक फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। सहायक मंडल अभियंता, उत्तर पश्चिम रेलवे डूंगरपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दौरान छोटे एवं दुपहिया वाहन सोनेला गांव के अंडरपास से होकर गुजरेंगे। वहीं भारी वाहनों के लिए थाणा–रेलावाड़ा–मोडासा–अहमदाबाद तथा वैकल्पिक रूप से सीमलवाड़ा–मेघरज–अहमदाबाद मार्ग निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग अपनाकर अनावश्यक परेशानी से बचें।
#Dungarpur #Railway #RailwayCrossing #TrafficUpdate #BalwadaPhatak DungarpurNews