बदायूं: दिल्ली हाईवे पर सिलहरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मारी एक की मौत एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 6, 2024 जनपद संभल के थाना जुनावई के रजवाना गांव के 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र चंदा शाह एक कंपनी में सिम डिस्ट्रीब्यूटर का कार्य करता था। अपने साथी धर्मवीर पुत्र सुल्तान के साथ किसी सीनियर अधिकारी के फोन करने पर बाइक द्वारा उनके पास सहसवान जा रहे थे। दिल्ली रोड सिलहरी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें अमित कुमार की मौत हो गई। दोस्त धर्मवीर घायल है।