बदायूं: जामा मस्जिद शम्सी व मदरसा आलिया कादरिया में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई
Budaun, Budaun | Apr 5, 2024 शुक्रवार को बदायूं में जामा मस्जिद शम्सी व मदरसा आलिया कादरिया में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस तथा प्रशासन की टीम तथा भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जुमा अलविदा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद पेश की।