आज़मगढ़: शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी के चुनाव में वरिष्ठ सदस्य ने धांधली के प्रयास का लगाया आरोप
प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों शिब्ली नेशनल PG कॉलेज, शिब्ली इंटर कॉलेज, शिब्ली नर्सरी समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं को संचालित करने वाली समिति आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधसमिति के चुनाव को लेकर इसके वरिष्ठ सदस्य ने कई आरोप लगाया है। मंगलवार को शिब्ली नेशनल PG कॉलेज स्थित समिति के कार्यालय पर पहुंचे CA व सदस्य मोहम्मद नोमान ने चुनाव को लेकर आरोप लगाया।