मौजमाबाद: जयपुर जिले के जयरामपुरा ग्राम पंचायत के एक कच्चे छप्पर में लगी भीषण आग, राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर राख
जयपुर जिले के जाहोता क्षेत्र स्थित जयरामपुरा ग्राम पंचायत में एक कच्चे छप्पर में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल विभाग की टीम पहुंची जब तक छप्पर में रखा परिवार का सारा सामान जलकर खाक हो गया।