कौंच: कुंवरपुरा गांव में खाकी पर हमला, पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम के होमगार्ड से हुई मारपीट, आरोपी फरार
Konch, Jalaun | Jun 27, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात 11:30 बजे पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सूचना देने वाले कॉलर ने ही पुलिसकर्मियों से बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। शराब के नशे में धुत दबंग युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया।