तानसेन: सूने घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात किए गायब, रिश्तेदार की शादी में गया था परिवार
Tansen, Gwalior | May 17, 2026 हजीरा पुलिस ने ट्रिपल ITM कॉलेज के पीछे मंगल एंक्लेव में रहने वाले तहसीलदार सिंह गुर्जर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ लाखों रुपये की चोरी का मुकदमा शनिवार को दर्ज किया है।दरअसल तहसीलदार सिंह अपने परिवार सहित मुरैना के रिठौराकला में 5 मई को अपने नजदीकी रिश्तेदार की शादी में गए थे,6 मई को जब वह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले उनके घर से जेवर गायब थे