सदर: मंदिर भी नहीं रहे सुरक्षित! बाइक सवार बदमाश पीतल का घड़ा लेकर हुए फरार
Sadar, Lucknow | Jun 13, 2026 लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बी-ब्लॉक पानी की टंकी के पास बने मंदिर से पीतल का घड़ा चोरी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन युवक मंदिर पहुंचे और वहां रखा पीतल का घड़ा उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।