कुंडा: मलाकतिलहाई गांव के युवक की मौत का मामला,,शव का अंतिम संस्कार से इंकार,तहसीलदार के आश्वाशन पर माने परिजन
मलाकतिलहाई गांव निवासी बालचंद्र गौतम का शव शनिवार को गांव के नाले में उतराता हुआ मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और तहरीर के आधार पर 2 लोगो पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया ।तहसीलदार के आश्वाशन के बाद रविवार शाम को अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन।