कानपुर: केशवपुरम में रेसिंग कर रहे बुलेट सवार नाबालिगों ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची महिला
रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में रेसिंग कर रहे बुलेट सवार नाबालिगो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई की बुलेट की टक्कर से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया घटना देर रात की है।दुर्घटना में महिला बाल बाल बच गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।