कानपुर: भारत ए और आस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के लिए मेजबान और मेहमान टीम के खिलाड़ी कानपुर पहुंचे, स्वागत के दौरान बजाई गई रामधुन
ग्रीन पार्क स्टेडियम में 30 सितंबर से होने वाले भारत ए और आस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के लिए मेजबान और मेहमान टीम के खिलाड़ी शनिवार को 4 बजे शहर पहुंचे। लैंडमार्क होटल में खिलाड़ियोके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उनके आगमन के समय रामधुन की गूंज हुई। प्रत्येक खिलाड़ी के माथे पर तिलक लगाया गया और गले में रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।