🔴 युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, दो दोस्त हिरासत में 🔴
शिवपुरी- खनियाधाना थाना क्षेत्र के खजरा गांव में शादी का जश्न मातम में बदल गया। शादी में शामिल होने आए शिवपुरी के युवक सुशील उर्फ शिम्पल उपाध्याय की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर गांव के बाहर उसका खून से लथपथ शव मिला। मौके से खून से सना पत्थर और शराब की खाली बोतल बरामद हुई है।
मृतक सुशील उपाध्याय गौशाला क्षेत्र शिवपुरी का रहने वाला था और गुना बायपास स्थित सूर्या होटल में काम करता था। उसी होटल में काम करने वाले शेषराम गुर्जर और कल्लू आदिवासी के साथ वह रविवार को खजरा गांव शादी में शामिल होने पहुंचा था। कल्लू आदिवासी ग्राम बंगला थाना बामौरकला का रहने वाला है रविवार रात तीनों दोस्त गांव के बाहर शराब पार्टी करने गए थे। सोमवार दोपहर सुशील का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से हमले के गंभीर निशान थे।
घटना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के साथ आए दोनों दोस्तों शेषराम और कल्लू को हिरासत में ले लिया है क्या कुछ कहा पिछोर एसडीओपी ने सुनिए👇👇
#ShivpuriNews #Khaniyadhana #MurderCase #MPPolice #Khajra #CrimeNews #SDOPPichhor #Shivpuri #BreakingNews
Pichhore, Shivpuri | Jun 22, 2026