पोहरी: पोहरी के बरखेड़ा में बेटे ने मां के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Pohri, Shivpuri | Apr 25, 2026 खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा की है। जहां बेटे ने मां के साथ मामूली बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादिया महिला ने पोहरी थाना पहुंचकर की है। जहा पुलिस ने फरियादिया महिला बिदो कुशवाह की शिकायत पर से शनिवार दोपहर 3 वजे रिपोर्ट दर्ज कर ली है।