बिसवां: कनकारी गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ किया धरना प्रदर्शन
Biswan, Sitapur | Jul 16, 2024 विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाह और मनमानी कार्यशैली से नाराज कनकारी गांव के ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। सूचना पाकर अपने पैतृक गांव पहुंचे जूट व कृषि विकास संघ अध्यक्ष चंद्र कुमार मिश्रा बापू भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। जिसके बाद उपकेंद्र रेउसा के अवर अभियंता द्वारा मौके पर पहुंच कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने पर धरना हटा।