बिसवां: पटना बघेलिया गांव में शौच के लिए गई विवाहिता नदी में डूबी, एनडीआरएफ की टीम शव को तलाशने में जुटी
Biswan, Sitapur | Jul 16, 2024 बिसवां थाना क्षेत्र के पटना बघेलिया निवासी कामता निषाद की पुत्री सुमन देवी 20 वर्ष जो मंगलवार सुबह घर से शौच के लिये गयी थी। गांव के उत्तर दिशा में बह रही किवानी नदी के किनारे पर शौच के लिये पानी भरते समय पैर फिसल जाने से नदी के गहरे पानी में चली गयी। साथ में मौजूद छोटी बहन संतोषी उम्र 8 वर्ष ने सुमन को नदी में डूबते देखकर चिल्लाती हुई गांव की तरफ भागी।