कौंच: ग्राम पंचायत घिलोर में कुछ लोगों के मकान और फोटो खींचकर दिए गए प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीणों ने जांच पर उठाए सवाल
Konch, Jalaun | Jun 28, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत घिलोर में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार सुबह 10 मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपा है। आरोप है कि जांच अधिकारियों ने पात्र लोगों को अपात्र घोषित कर दिया, जबकि अपात्र लोगों को दूसरे के मकान के सामने खड़ा कर फोटो खींचकर आवास का लाभ दिला दिया।