पांड्रासाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पाताहातु गांव के पास देर रात एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक अनिल गोप की मौत हो गई। वह होरलोर गांव का निवासी था।अनिल गोप अपने रिश्तेदार के घर भोया गांव गया हुआ था। देर रात वह अपनी हंटर बाइक से घर लौट रहा था। पाताहातु गांव के पास सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में अनिल ने बाइक से नियंत्रण खो दिया।