बिहार: दीपनगर थानां क्षेत्र के तकिया पर तकादा से लौट रहे व्यवसाई के साथ किया मारपीट और लूटपाट
Bihar, Nalanda | Jun 29, 2026 दीपनगर थाना क्षेत्र के तकियापर में सोमवार की दोपहर एक व्यवसायी के साथ मारपीट कर अज्ञात बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना में व्यवसायी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगंज मोहल्ला निवासी रामप्रीत प्रसाद के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है।