दतिया नगर: दतिया-इंदरगढ़ रोड पर ग्राम रमदेवा के पास तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
थाना इंदरगढ़ पुलिस ने दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह दतिया इंदरगढ़ रोड पर ग्राम रमदेवा के पास तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार सभी चार लोग इंदरगढ़ शादी में आए हुए थे।