दिल्ली कैंटोनमेंट: झरेड़ा गांव से दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने 2 सेंधमारों को किया गिरफ्तार ,चोरी के 4 मोबाइल व रु 2500 /- बरामद
दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने झरेड़ा गांव से दो सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम सुजल और अभयराज है। ये दोनों दिल्ली कैंट के झरेड़ा गांव के ही रहने वाले है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के 4 मोबाइल और 2500 रूपए नकद बरामद किये है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।