श्योपुर मेले में हुई कथित मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है। यदि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार या मारपीट हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मेला जनता के मनोरंजन के लिए होता है, न कि उन्हें अपमानित या भयभीत करने के लिए। प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। जनता की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। कार्रवाई नहीं होने पर जनआक्रोश बढ़ सकता है। ChambalTV #sheopur #Chambaltv #mpnews #श्योपुर