शाहजहांपुर: शिक्षकों की सेवा शर्तों की सुरक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन जरूरी: ऋषिकांत पांडेय
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला बैठक रोटी गोदाम में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों की सेवा शर्तों और भविष्य की सुरक्षा के लिए सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट होकर देशव्यापी आंदोलन करना होगा। उन्होंने NCTE द्वारा RTE Act की धारा 23(2) में संशोधन के तहत सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता को असंवैधानिक बताया।