डेहर: सतलुज नदी पर ध्वाल में निर्माणाधीन पुल से गिरकर 27 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत, मामला दर्ज, जांच शुरू
Dehar, Mandi | Nov 16, 2025 ध्वाल गांव के समीप बिलासपुर–मंडी सीमा पर सतलुज नदी पर निर्माणाधीन पुल पर ध्वाल मंडी की तरफ से काम करते वक्त एक प्रवासी मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सलापड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ बटालियन सलापड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।dsp सुंदरनगर भारत भूषण ने रविवार शाम 4 बजे पुष्टि की है।