सहारनपुर: यूपी एक्टिव प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने डीएम से पत्रकार हितों पर लंबी चर्चा की, जिलाधिकारी से की मुलाकात
यूपी एक्टिव प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकार हितों को लेकर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी महोदय से लंबी चर्चा की। संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने केवल आरोपों के आधार पर किसी पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कठोर निंदा की। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संगठन आरोपी की कोई मदद नहीं करेगा।