शेखपुरा: जिले में ईद का पर्व हुआ शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा का किया गया था पुख्ता इंतजाम
जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसको लेकर शहर के अलावा विभिन्न प्रखंडों में मजिस्ट्रेटों व बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी गई और एसपी व एसडीपीओ भी सुरक्षा का जायजा लेते रहे।