ढेउसा डीह गांव में 440 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वीरेंद्र साव के पुत्र चंदन साव के रूप में हुई है।