शेखपुरा: शेखोपुरसराय थाना की पुलिस ने 10th व 12th की परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य के मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों से परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर ठगों को शेखोपुरसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों ठगों में एक सुगिया गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार तथा दूसरा मनोज कुमार का पुत्र रितेंद्र कुमार है।