शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। इस संबंध में बताया गया कि मधेपुर गांव से बबीता देवी एवं विनोद चौधरी, मसौढ़ा से सुरेश चौहान जबकि इस्माइलपुर से नीलम देवी को गिरफ्तार किया गया।