शेखपुरा: धूमधाम से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जिले में मनाया गया ईद का त्यौहार बड़ी मस्जिद में अदा की गई नमाज
धूमधाम से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जिले में ईद का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान जिले के बड़ी मस्जिद, जामा मस्जिद, जमालपुर बीघा मस्जिद सहित अन्य जगहों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और जिले के साथ देश की तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद गले लगा कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।