हिसुआ: अजय नगर के आंगनवाड़ी केंद्र से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को विद्यालय द्वारा आवंटित एक कमरे में किया गया स्थापित
Hisua, Nawada | Apr 2, 2026 हिसुआ प्रखंड अंतर्गत अजय नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–32 से स्थानांतरित कर अब विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सड़क किनारे एक अलग कमरे में स्थापित किया गया है। पिछले लगभग पाँच वर्षों से यह केंद्र आंगनबाड़ी परिसर में संचालित हो रहा था, जहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।