नवाबगंज: बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पलटू गौतम और उनके तीन वर्षीय बेटे लवकुश की मौत हो गई। दोनों मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।