हज़ारीबाग: बड़कागांव: खनन प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों ने निकाली पैदल रैली, उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव
हजारीबाग जिला के बड़कागांव कोल खनन प्रभावित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों नागरिकों ने अपनी चिर लंबित मांगों के समर्थन में शुक्रवार को एग्यारह बजे बड़कागांव से हजारीबाग तक पैदल रैली निकाली। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर खनन कंपनियों एवं सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया